कोरोना के नए मामलों ने छुआ नया रिकॉर्ड, एक्टिव केसों में काफी वृद्धि हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के नए मामलों ने छुआ नया रिकॉर्ड, एक्टिव केसों में काफी वृद्धि हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 136,291,755 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,941,128 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1365704 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 12336036 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 172085 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,38,73,825 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 1,84,372 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 1,027 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 82,339 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 88.92 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 9.84 फीसदी है। मृत्यु दर 1.24 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7.50 फीसदी से कम है। 13 अप्रैल को 14,11,758 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 26,06,18,866 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 11,11,79,578 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातर चौथा दिन है, जब देश में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं यह आठवां दिन है, जब देश में 1 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। 18 अक्टूबर, 2020 के बाद से मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है। उस तारीख में देश में कोरोना से अब तक की सबसे ज्यादा मौतें 1033 हुई थीं।

बता दें कि कोरोना से सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60212 मामले दर्ज किए गए और 283 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र सरकार  ने इन स्थितियों को देखते हुए आज रात 8 बजे से 15 दिन का जनता कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यह प्रतिबंध 1 मई की सुबह सात बजे तक लागू रहेंगे। दूसरी तरफ दिल्ली में भी एक दिन में करीब 13.5 हजार केस मिलने और 81 मौतों से बवाल मच गया है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

25850

899721

7321

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

93

5054   

62

अरुणाचल प्रदेश

55

16791

56

असम

4271

216093

1119

बिहार

20149

268606

1630

चंडीगढ़

3370

27793

401

छत्तीसगढ़

109139

357668

5187

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

578

3727

2

दिल्ली

43510

695210

11436

गोवा

4888

57601

853

गुजरात 

34555

320729

4922

हरियाणा

24207

297039

3298

हिमाचल प्रदेश 

6269

63990

1125

जम्मू एंड कश्मीर 

8681

129932

2037

झारखंड

17155

126178

1261

कर्नाटक

78636

992003

13008

केरल

52450

1123133

4814

लद्दाख

851

10088

131

लक्षद्वीप

86

746

1

मध्य प्रदेश 

43539

305832

4261

महाराष्ट्र 

594585

2866097

58526

मणिपुर

118

29046

376

मेघालय

270

13966

151

मिजोरम

204

4469

12

नागालैंड

174

12160

93

ओडिशा

10033

341123

1930

पुडुचेरी

2800

41477

696

पंजाब

28184

243410

7609

राजस्थान

40690

331423

2979

सिक्किम

175

6124

136

तमिलनाडु

49985

884199

12945

तेलांगना

25459

307499

1780

त्रिपुरा

312

33138

394

उत्तराखंड

9353

100938

1780

उत्तर प्रदेश 

95980

618293

9309

वेस्ट बंगाल

29050

584740

10434

भारत में कुल मामले

1365704

12336036

172085


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।